ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 08 November 2024

जालंधर में नगर कीर्तन के मद्देनजर इस दिन मीट व शराब की दुकानें रहेगी बंद

जालंधर में नगर कीर्तन के मद्देनजर इस दिन मीट व शराब की दुकानें रहेगी बंद

जालंधर : जालंधर में सख्त आदेश जारी किए गए हैं। जालंधर में 12 नवंबर को नगर कीर्तन के मद्देनजर मीट व शराब की दुकानें बंद रहेगी। जिला मेजिस्ट्रेट ने सख्ती से लागू करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के चलते अलग-अलग धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित नगर कीर्तन के चलते मीट व शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई गई है। यह फैसला लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

वहीं बता दें कि जिला मेजिस्ट्रेट डॉ. हिमांशु ने 12 नवंबर को जालंधर में नगर कीर्तन निकाले जाने के चलते आधी छुट्टी का ऐलान किया गया है। स्कूल, कॉलेजों के छात्रों की सुरक्षा के चलते 12 नवंबर को दोपहर के बाद सभी सरकारी, गैर-सरकारी स्कूल व कॉलेजों बंद रहेंगे।