ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 07 May 2021

पंजाब के अमृतसर में ड्राई फ्रूट के प्रोसेसिंग यूनिट में लगी भीषण आग, लाखों का नुक्सान

in amritsar-fire-in-dry-fruit-processing-unit
in amritsar-fire-in-dry-fruit-processing-unit
[metaslider id="711"] अमृतसर : सूत्रों की जानकारी के अनुसार शहर के गेट हकीमा थाना अंतर्गत पड़ते आनंद विहार में शुक्रवार की दोपहर ड्राई फ्रूट के प्रोसेसिंग यूनिट में अचानक आग लग गई। घटनास्थल के पास ही ड्राई फ्रूट का बड़ा गोदाम भी बना हुआ था। आगजनी के समय यूनिट बंद था। गोदाम से काला धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन को घटना के बारे में जानकारी दी। कुछ ही देर में दमकल विभाग की 4 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई। बताया जा रहा है इस घटना से लाखों के नुक्सान की आशंका है। [metaslider id="1461"]   source link