ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 22 January 2024

पंजाब में बसों में सफर करने वालों के लिए आई एहम खबर, पढ़े जानकारी

Important news for those traveling in buses in Punjab, read information
Important news for those traveling in buses in Punjab, read information
पंजाब : खबर सामने आ रही है कि पंजाब में कल से सरकारी बसों में सफर करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि कर्मचारी यूनियनें बसों में उतनी ही सवारियां बिठाएंगी जितनी सीटें होंगी। दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए हिट एंड रन काले कानून के चलते पंजाब रोडवेज और पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों ने इसके खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए बसों में जितनी सीटें हैं उतनी सवारियां बैठाने का ऐलान किया है, क्योंकि हिट एंड रन कानून के चलते वे कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। इस कारण ड्राइवर-कंडक्टरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही जो लोग रोजाना सरकारी बसों में सफर करते हैं उन्हें भी मुश्किल हो सकती है। ट्रांसपोर्ट के मुलाजिमों द्वारा 52 सीटों वाली बस में 23 जनवरी से 52 सवारियों को सफर करवाया जाएगा।