ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 01 July 2024

माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, बैटरी कार सेवा के किराए में हुई बढ़ोतरी

माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, बैटरी कार सेवा के किराए में हुई बढ़ोतरी

नेशनल न्यूज़ : माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है। खबर मिली है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चल रही बैटरी कार सेवा के किराए में बढ़ौतरी की गई है, जो कि पहली जुलाई से लागू हो जाएंगे। पहली जुलाई से श्रद्धालुओं को बैटरी सेवा का लाभ लेने के लिए करीब 27 प्रतिशत अधिक भुगतान करना पड़ेगा। पहले श्रद्धालुओं को अर्धकुंवारी से भवन के लिए 354 रुपए का भुगतान करना होता था, जबकि बढ़ौतरी के बाद श्रद्धालुओं को 450 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं वापसी के लिए श्रद्धालुओं को 236 रुपए का भुगतान करना पड़ता था और बढ़ौतरी के बाद 300 रुपए का भुगतान करना होगा।