ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 07 April 2025

पंजाब के नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा, कार के उड़े परखच्चे

पंजाब के नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा, कार के उड़े परखच्चे

गोराया : पंजाब के गोराया में नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा होने की खबर है। इस हादसे में एक ही परिवार के चार से पांच लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि यूपी आगरा नंबर की कार डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर पलट गई। कार के चारों टायर ऊपर की ओर थे। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और वाहन को सीधा किया।

कार चला रहे युवक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ जालंधर में अपनी बहन के घर से आगरा जा रहा था, तभी एक इनोवा गाडी ने उसकी कार को टक्कर मार दी। कार का चालक फोन पर बात कर रहा था, जिससे कार डिवाइडर की रेलिंग तोड़कर सड़क के दूसरी ओर पलट गई, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।