ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 07 June 2025

केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भर रहे हेलिकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग

केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भर रहे हेलिकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग

नेशनल न्यूज़ : खबर है कि रुद्रप्रयाग जनपद के बडासू क्षेत्र में केदारनाथ के लिए जा रहा एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के चलते अचानक सड़क पर लैंड करना पड़ा। हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था, लेकिन रास्ते में आपात स्थिति के कारण पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को बडासू के पास सुरक्षित सड़क पर उतारा।

[metaslider id=34140]

स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेली बताया जा रहा है। हेलिकॉप्टर ने बड़ासु हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी और टेकऑफ होते ही इमरजेंसी लैंडिंग सड़क पर करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर में पांच यात्री, पायलट और सह पायलट सवार थे। सह पायलट को हल्की चोट की सूचना है।

[metaslider id=25498]