ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 27 March 2021

दिल्ली में लॉकडाउन को लेकर सामने आया स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का बयान

health-minister-of-delhi-satyendra-jain-said-no-possibility-of-lockdown-in-delhi
health-minister-of-delhi-satyendra-jain-said-no-possibility-of-lockdown-in-delhi
[metaslider id="711"] नई दिल्ली (संदीप ) : देश की राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन लगाने की चर्चा भी जोरों से चल रही है। खासकर इंटरनेट मीडिया पर अफवाहों का दौर चल रहा है कि कोरोना के मामले बढ़ने पर महाराष्ट्र के कई जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। अब दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की संभावना पर शनिवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बड़ा बयान दिया है। सत्येंद्र जैन ने साफ-साफ कहा है कि दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन लगने की कोई संभावना नहीं है और न ही लॉकडाउन कोरोना वायरस की समस्या का समाधान है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं है। [metaslider id="1461"]   source link