ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 01 January 2025

75000 रुपये के लालच में पी गया दो बोतल शराब, चैलेंज जीतने के चक्कर में गई जान

75000 रुपये के लालच में पी गया दो बोतल शराब, चैलेंज जीतने के चक्कर में गई जान

ट्रेंडिंग : थाईलैंड के एक इन्फ्लुएंसर ने चैलेंज जीतने के चक्कर में अपनी जान गवां दी। 21 साल का थानाकरन कांथी के लिए शराब पीने की शर्त जानलेवा साबित हुई। 21 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कांथी ने शराब की दो बोतलें पीने की शर्त लगाई, जिसके बाद उसकी जान चली गई। बता दें कि इस चैलेंज को जीतने के लिए उसको 75000 रुपये से ज्यादा की रकम ऑफर की गई थी।

थाईलैंड में ऑनलाइन ‘बैंक लीसेस्टर’ के नाम से मशहूर थानाकरन कांथी ने एक चैलेंज में हिस्सा लिया, जिसको जीतने के लिए उसको विस्की की दो बोतलें पीने थी। अगर वो इस चैलेंज को जीत जाते तो उन्को 30,000 थाई बहत यानी 75,228 रुपये मिलते।

एक्सपर्ट का मानना है कि कम समय में अधिक मात्रा में शराब पीने से व्यक्ति कोमा में जा सकता है या उसकी मौत हो सकती है।