ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 03 November 2025

हरजिंदर सिंह धामी एक बार फिर बने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी एक बार फिर बने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष

अमृतसर : एडवोकेट हरजिंदर सिंह एक बार फिर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बन गए हैं। दोपहर करीब 12 बजे श्री हरमंदिर साहिब स्थित तेज सिंह समुंदरी हॉल में अरदास के बाद मतदान शुरू हुआ। इस दौरान अलग-अलग जिलों से आए शिरोमणि कमेटी के सदस्यों ने नए अध्यक्ष के लिए वोट किया। इस दौरान एडवोकेट धामी ने मास्टर मिट्ठू सिंह काहनेके को हराकर दोबारा चुनाव जीत लिया है। धामी को 117 वोट मिले हैं जबकि मास्टर मिट्ठू सिंह काहनेके को 18 वोट मिले। बता दे कि एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी पांचवीं बार अध्यक्ष बने हैं