ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 03 April 2025

पंचतत्व में विलीन हुईं हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर

पंचतत्व में विलीन हुईं हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर

पंजाबी सूफी गायक पद्मश्री हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर को आज अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान कई जानी-मानी हस्तियां उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। रेशम कौर का अंतिम संस्कार हंस राज हंस के पैतृक गांव सफीपुर में किया गया। बता दें कि उनके बेटों युवराज हंस और नवराज हंस ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर पॉलीवुड गायक मास्टर सलीम, जस्सी गिल, बब्बल राय, क्रिकेटर शिखर धवन और राजनीतिक नेता सुशील रिंकू समेत कई अन्य हस्तियां मौजूद रहीं।बता दे हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।