ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 12 November 2024

सिंगर सिद्धू मूसेवाला के ताया की सुरक्षा में तैनात गनमैन को लगी गोली, हुई मौत

सिंगर सिद्धू मूसेवाला के ताया की सुरक्षा में तैनात गनमैन को लगी गोली, हुई मौत

मानसा : बड़ी खबर है कि पंजाब के मानसा में दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के ताया की सुरक्षा में तैनात गनमैन की देर रात गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह गोली हरदीप सिंह के हथियार से चली है। परिजनों के मुताबिक पिस्तौल साफ करते समय अचानक गोली चल गई और हरदीप सिंह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।