Tuesday, 27 October 2026
National
गुवाहाटी में होटल में अंधाधुंध फायरिंग , महिला समेत 6 लोगों की मौत
नेशनल न्यूज़ : असम के गुवाहाटी में सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस वारदात में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घायलों में होटल के कर्मचारी और स्टाफ भी शामिल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस की आला टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। गोलीबारी करने वाले बदमाशों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।