ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 21 December 2022

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विदेश से लौटते ही सिद्धू मूसेवाला के परिवार से की मुलाक़ात

Former Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi met Sidhu Musewala's family soon after returning from abroad
Former Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi met Sidhu Musewala's family soon after returning from abroad
[metaslider id=24944] मानसा : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विदेश से लौटते ही मानसा के गांव मूसा पहुंचकर सिद्धू मूसेवाला के परिवार से की मुलाक़ात। उन्होंने सिद्धू के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर से मुलाकात की। चन्नी ने कहा कि पुलिस ने उन्हें संदेश भेजा था कि यदि वह मानसा आएंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्हें पुराने केस में पुलिस ने समन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मूसेवाला के परिवार से मिलने के लिए उन्हें रोका गया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने मूसेवाला परिवार को आश्वासन दिया कि वह हमेशा परिवार के साथ हैं। सिद्धू को इंसाफ दिलवाने के लिए वह हर संभव कोशिश और संघर्ष करेंगे। वहीँ अब चन्नी की मूसेवाला के माता-पिता से मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति भी गर्मा गई है। [metaslider id=25498]