ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 21 February 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की कार का हुआ एक्सीडेंट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की कार का हुआ एक्सीडेंट

नेशनल न्यूज़ : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की कार हादसे का शिकार हुई । यह हादसा उस समय हुआ जब वह बर्धमान विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनकी गाड़ी दुर्गापुर एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी, तभी एक लॉरी ने अचानक ओवरटेक किया, जिससे काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं।हालांकि, राहत की बात यह रही कि गांगुली और उनके काफिले में मौजूद किसी को भी चोट नहीं आई। हादसे में काफिले की दो गाड़ियों को मामूली नुकसान हुआ, और गांगुली को लगभग 10 मिनट तक सड़क पर रुकना पड़ा।