ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 05 November 2024

जालंधर में घर में पूजा के दिए से लगी आग, सारा सामान जलकर राख

जालंधर में घर में पूजा के दिए से लगी आग, सारा सामान जलकर राख

जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर में एक घर में आग लग गई, जिससे घर का पूरा सामान जल गया। मिली जानकारी अनुसार यह घर खोड़ियां मोहल्ला की संकरी गली वाले बाजार में स्थित था। संकरी गलियों के कारण दमकल की गाड़ियों के लिए मौके पर पहुंचना और आग पर काबू पाना असंभव हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, जब घर में आग लगी, तो घर के अंदर एक 20 वर्षीय लड़की मौजूद थी। हालांकि उसे मोहल्ले के लोगों ने बाहर निकाला।

आग लगने का कारण मंदिर में जलाई गई ज्योत बताया जा रहा है। ज्योत से सबसे पहले मंदिर में आग लगी, फिर देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई। ऐसा भी कहा जा रहा है कि घर के अंदर एक पालतू कुत्ता सो रहा था, जिसकी इस घटना में मौत हो गई।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। संकरा बाजार होने के कारण दमकल की गाड़ी अंदर नहीं आ सकी। आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।