ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 09 July 2022

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में लगी आग , मची अफरा तफरी

Fire in train compartment at Ludhiana railway station
Fire in train compartment at Ludhiana railway station
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] लुधियाना : खबर है कि आज लुधियाना में प्लेटफार्म नंबर 4 पर खड़ी ट्रेन में आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन हिसार जानी थी। वहीँ अभी आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। बता दें कि आज लुधियाना स्टेशन पर ADGP गुरप्रीत कौर ने चैकिंग करनी थी । वहीँ उनके आने से पहले स्टेशन पर पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे कि देखते ही देखते स्टेशन पर शोर-शराबा मचने लगा। वहीँ जब पुलिस ने भीड़ जुड़ती देखी तो पता चला कि ट्रेन के डिब्बे में आग लगी हुई थी। देखते ही देखते आग की लपटें बाहर तक आने लगीं। आग की लपटें देखकर तुरंत जीआरपी और आरपीएफ कर्मचारी आग बुझाने पहुंचे। वहीं स्टेशन पर मौजूद वेंडरों ने भी आग पर काबू पाने के लिए पानी की व्यवस्था की। इसके बाद आग बुझाने वाले यंत्रों से आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। [metaslider id=24910]