ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 10 November 2024

जालंधर में कानून का उलंगन कर किरायेदार रखने वाले माकन मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज़

जालंधर में कानून का उलंगन कर किरायेदार रखने वाले माकन मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज़
Oplus_131072

जालंधर : जालंधर में बेखौफ बदमाशों पर लगाम लगाने के मद्देनज़र जालंधर पुलिस द्वारा कानून का पालन न करने और किराएदारों का सत्यापन न करवाने वाले दोषी मकान मालिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है , इसके चलते 4 एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार 2 एफ.आई.आर. थाना डीविजन नं. 5 में, एक एफ.आई.आर. थाना भार्गव कैंप में और एक एफ.आई.आर. थाना बस्ती बावा खेल में दर्ज की गई है।

अकसर देखने में आता हैं कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के तत्व कभी-कभी मकान मालिकों के साथ अपराध की घटना को अंजाम देते हैं और भाग जाते हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वह अपने मकान में रहने वाले हर किराएदार संबंधी ब्यौरा पुलिस के रिकार्ड में दें ताकि किसी प्रकार की आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले इन तत्वों पर आसानी से नकेल कसी जा सके। पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में पूरी प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है तथा चूक करने वालों को कानून का सामना करना पड़ेगा।