ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 11 April 2021

दिल्ली में फर्नीचर मार्केट में लगी भयंकर आग, सौ से ज्यादा दुकानें जलकर हुई खाक

Fierce fire in furniture market in Delhi, over a hundred shops burnt
Fierce fire in furniture market in Delhi, over a hundred shops burnt
[metaslider id="711"] नई दिल्ली (अनिल ): दिल्ली के शास्त्री पार्क में स्थित फर्नीचर मार्केट में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुँची, जब तक आग ने मार्केट को अपने आगोश में ले लिया था। करीब सात घँटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। आग के कारण मार्केट की सौ से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआत में शार्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है। [metaslider id="9199"] सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस टीमें मौके पर पहुँची। मार्केट फर्नीचर की होने की वजह आग तेजी से फैलती चली गई, आग की लपटें ऊंची ऊंची उठ रही थी। आसपास के इलाकों में धुंआ भर गया। दमकल की 30 गाड़ियों ने आग करीब सात घँटे में आग पर काबू पाया। मार्केट में छोटी छोटी दुकानें है, दुकानदार रात के वक़्त लकड़ी का कई समान बाहर ही रखते हैं। मुख्य गेट को बंद किया जाता है। आग कैसे लगी अभी तक इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका। [metaslider id="5345"]   source link