ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 27 March 2026

धोखाधड़ी मामले में जालंधर के डिप्स स्कूल के एमडी से फाजिल्का पुलिस ने की पूछताछ

धोखाधड़ी मामले में जालंधर के डिप्स स्कूल के एमडी से फाजिल्का पुलिस ने की पूछताछ

जालंधर : जालंधर में डिप्स स्कूल के प्रबंध निदेशक तरविंदर सिंह राजू से पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे फाजिल्का पुलिस की टीम जालंधर पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जलालाबाद क्षेत्र में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले के संबंध में की गई है। संबंधित प्राथमिकी के आधार पर पुलिस टीम ने यह कदम उठाया और राजू को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तरविंदर सिंह राजू को गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि उनसे केवल पूछताछ की जा रही है।