ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 31 May 2026

जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला

जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला

जालंधर : जालंधर में अघ्यात युवकों द्वारा बाप-बेटे पर जानलेवा हमला करने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते सिल्वर प्लाजा मार्केट में इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना में पिता सोनू और बेटा निखिल के रूप में हुई है गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल सोनू ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ खाना खाने सिल्वर प्लाजा मार्केट आए थे। इस दौरान उसे और उसके बेटे को अकेले में बात करने के लिए कुछ युवकों द्वारा बाहर बुलाया गया। इस दौरान युवकों ने उसके बेटे पर हमला कर दिया और जब उसने बेटे को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी घायल कर दिया। इस दौरान जब लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।