ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 07 June 2024

कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला कांस्टेबल कुलविंदर के समर्थन में उतरे किसान, दी ये बड़ी चेतानवी

कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला कांस्टेबल कुलविंदर के समर्थन में उतरे किसान, दी ये बड़ी चेतानवी

पंजाब : हिमाचल की मंडी सीट से भाजपा की लोकसभा सांसद चुनी गईं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारने का मामला गरमा गया है। कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला कांस्टेबल कुलविंदर के समर्थन में पंजाब के किसान संगठन उतर आए हैं। किसान नेताओं ने किसान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि वे इस मामले में डीजीपी पंजाब गौरव यादव से मिलेंगे। किसानों ने कहा कि वे डीजीपी से मिलेंगे और मांग करेंगे कि महिला कांस्टेबल के साथ अन्याय न हो। वहीं 9 जून को किसान संगठन मोहाली में गुरुद्वारा अंब साहिब से एसएसपी ऑफिस तक इंसाफ मार्च निकालेंगे।