ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 14 February 2025

केंद्रीय मीटिंग से पहले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को गहरा सदमा, राजनदीप कौर का निधन

केंद्रीय मीटिंग से पहले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को गहरा सदमा, राजनदीप कौर का निधन

पंजाब : केंद्रीय मीटिंग से पहले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को गहरा सदमा लगा है। मिली जानकारी के अनुसार, जगजीत डल्लेवाल की बड़ी बहन की छोटी पोती राजनदीप कौर का निधन हो गया। राजनदीप कौर गुड़गांव में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब होने के कारण वे अस्पताल में भर्ती थी । 13 फरवरी की शाम को उनका निधन हो गया। पूरे परिवार और रिश्तेदारों को अपूरणीय क्षति हुई है। डल्लेवाल के लिए यह दुख तब और बढ़ गया जब प्रधान अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए लड़की के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।