ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 03 February 2025

पंजाब में फिर से पुलिस चौकी में हुआ धमाका, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब में फिर से पुलिस चौकी में हुआ धमाका, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब : पंजाब के अमृतसर में एक बार फिर से बम घमाके की खबर है। अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर पुलिस चौकी पर ब्लास्ट होने की सूचना मिली है। हालांकि यह ब्लास्ट किसी आतंकी की ओर से करवाया गया है या कोई अन्य कारण रहा, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

इस हमले के बाद पूरे पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। सभी चौकियों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।