ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 25 March 2025

सरकारी बीमा कंपनियों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, 27 मार्च 2025 को दिया पूरे भारत में हड़ताल का बुलावा

सरकारी बीमा कंपनियों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, 27 मार्च 2025 को दिया पूरे भारत में हड़ताल का बुलावा

जालंधर : 25 मार्च 2025 को सरकारी बीमा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड जालंधर के कार्यालय के बाहर बहु संख्या में प्रदर्शन और नारे बाजी की,

उन्होंने बताया इनका वेतन पुनर्निधारण जो कि 01 अगस्त 2022 से लंबित है, वह भारत सरकार की फाइनेंस मिनिस्ट्री की तरफ बकाया है।

उनकी पारिवारिक पैंशन जो कि 15% से बढ़ा कर 30 % की जाए, जो कि बैंक और एल. आई. सी. (LIC) के आदरों में लागू हो चुका है, सिर्फ जर्नल इंश्योरेंस कंपनियों से ही क्यों भेद भाव किया जा रहा है।

उनकी मांग है कि जनरल इंश्योरेंस की चारों कंपनियों को मिलाकर एक कंपनी बनाई जाए, ताकि आम जनता तो बढ़िया सुविधा प्रदान की जा सके।

इस मोके पर कॉमरेड अनिल चोपड़ा, कॉमरेड योगेश बग्गा, कॉमरेड नरेश कुमार, कॉमरेड अजय मल्होत्रा और अन्य कर्मचारी शामिल थे।