ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 14 June 2024

पंजाब में बिजली हुई महंगी, इस दिन से लागू होंगी नई दरें

पंजाब में बिजली हुई महंगी, इस दिन से लागू होंगी नई दरें

पंजाब : लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। पावरकॉम ने पंजाब में बिजली दरें बढ़ा दी हैं। नई दरें 16 जून से प्रभावी होंगी। बता दें 7 किलोवाट तक की घरेलू बिजली में 10 से 12 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है, जबकि 7 से 100 किलोवाट तक की घरेलू बिजली दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं इंडस्ट्री के लिए बिजली दरों में भी 15 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। ट्यूबवेल कनेक्शन की दरों में भी 15 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

आपको बता दें कि पंजाब में हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती है। हालांकि, अगर इससे एक यूनिट भी अधिक बिजली की खपत होती है तो बिल का भुगतान करना होगा। अगर ऐसा हुआ तो उपभोक्ता को बढ़ा हुआ बिजली बिल चुकाना होगा।