ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 01 September 2025

जालंधर में लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भरा , DC ने जारी किया Helpline No

जालंधर में लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भरा , DC ने जारी किया Helpline No

जालंधर : जालंधर में लगातार हो रही तेज़ बारिश ने शहर का बुरा हाल कर दिया है। पिछले छह घंटे से जारी बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है और कुछ जगहों पर बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई है। हालात ऐसे हैं कि कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों का घरेलू सामान भी नुकसानग्रस्त हो गया। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएँ नहीं। प्रशासन की सभी टीमें फील्ड पर तैनात हैं और हालात पर लगातार नज़र रखी जा रही है। किसी भी समस्या या आपात स्थिति में नागरिक हेल्पलाइन नंबर 0181-2240064 पर संपर्क कर सकते हैं वहीं WhatsApp helpline number 9646-222-555 भी जारी कर दिए है।

बरसात और जनहित को देखते हुए डॉ. अग्रवाल ने आज, 1 सितंबर को जिले के सभी कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।हालांकि स्कूल पहले से ही बंद है। वहीं मौसम विभाग ने जिला पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, पटियाला और रोपड़ जिलों में रैड अलर्ट जारी है और 3 सितंबर के बाद मौसम के मिजाज में परिवर्तन की संभावना है।