ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 21 September 2023

श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर डीसीपी व एसीपी नार्थ ने लिया जायजा

DCP and ACP North took stock of Shri Siddh Baba Sodhal Fair.
जालंधर : विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर तैयारियां आरंभ हो गई है 28 सितंबर को मनाए जाने वाले श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर से जुड़ी हुई सभी संस्थाओं की ओर से भक्तों के उठने बैठने खाने-पीने की जहां उचित व्यवस्था के प्रबंध किए जा रहे हैं वही दूसरी तरफ नार्थ हल्का मे होने जा रहे विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से भी पूरी तैयारी के पुख्ता इतजाम किया जा रहा है .जिसमे डीसीपी जगमोहन सिंह व नार्थ हल्का के एसीपी दमनवीर सिंह भी मौके पर मेले व मंदिर का जयजा लेने के लिए पहुँचे. इस मौके पर जानकारी देते हुए एसीपी दमनवीर सिंह ने बताया की जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि माथा टेकने आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ा उन्होंने कहा कि क्षेत्र के इस महत्त्वपूर्ण वार्षिक मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएगे। उन्होंने लोगों से पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मेले में भाग लेने का आग्रह करते हुए इस पवित्र स्थान पर आने वाले सभी लोगों को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने फायर ब्रिगेड को मेले वाले स्थान के आस-पास आवश्यक फायर टैंडर लगाने, पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए उचित साइन बोर्ड लगाने के लिए भी कहा . [metaslider id=25498]