ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 13 February 2025

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को Z कैटेगरी सिक्योरिटी दी गयी

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को Z कैटेगरी सिक्योरिटी दी गयी

नई दिल्ली:: गृह मंत्रालय ने गुरुवार को खुफिया जानकारी के आधार पर तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा मिली खतरे की रिपोर्ट के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को अपग्रेड किया गया है।

सुरक्षा में तैनात रहेंगे 33 सुरक्षाकर्मी अब 89 वर्षीय दलाई लामा की सुरक्षा में कुल 33 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसमें उनके आवास पर सशस्त्र स्टेटिक गार्ड, चौबीसों घंटे सुरक्षा देने वाले निजी सुरक्षा अधिकारी और शिफ्ट में काम करने वाले सशस्त्र कमांडो शामिल हैं।

इसके अलावा, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित ड्राइवर और निगरानी कर्मी भी हर समय ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इस फैसले से दलाई लामा की सुरक्षा को और भी सख्त किया जाएगा ताकि किसी भी खतरे से निपटा जा सके।