ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 22 May 2021

जालंधर में कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़, वैक्सीनेशन सेंटर पर लगी लंबी कतारें

Crowds of youths rush to install Kovid vaccine in Jalandhar, long queues at vaccination center
Crowds of youths rush to install Kovid vaccine in Jalandhar, long queues at vaccination center
[metaslider id="711"] जालंधर : बड़ी उम्र के लोग जहां कोविड वैक्सीन लगवाने में झिझक रहे हैं तो युवाओं में इसके प्रति भारी क्रेज दिख रहा है। शनिवार को जालंधर में पार्वती जैन स्कूल में 18 + उम्र के युवाओं के लिए कैंप लगाया गया। इस दौरान वहां युवाओं की भारी भीड़ जमा हो गई। वहां लड़के-लड़कियां इतनी बड़ी संख्या में आ गए कि लंबी कतार लग गई। इसका पता चला तो अफसर भी हरकत में आए और सेहत टीम को जल्द वैक्सीन लगवाकर भीड़ कम करने को कहा गया। [metaslider id="1461"] कोरोना से बचाव के लिए इस वक्त मास्क व सोशल डिस्टेंस की सावधानी बेहद जरूरी है। यहां युवाओं के जोश के आगे सोशल डिस्टेंस टूटकर रह गया। इतनी ज्यादा भीड़ देख पुलिस वाले भी बेबस हो गए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने आए युवाओं को समझा रहे हैं कि कहीं वैक्सीन के चक्कर में कोरोना से संक्रमित न हो जाएं लेकिन वो समझने को तैयार नहीं। यह ऐसा मामला भी नहीं है कि डंडा चलाकर सख्ती करें। [metaslider id="5345"]     source link