ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 13 April 2021

जालंधर में थाना 3 की पुलिस ने चोरी के सामान सहित एक आरोपित दबोचा

crime-in-jalandhar-one-accused-arrested-with-stolen-goods-in-jalandhar
crime-in-jalandhar-one-accused-arrested-with-stolen-goods-in-jalandhar
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने चोरी के सामान सहित संतोषी नगर निवासी सुनील कुमार उर्फ जादू को गिरफ्तार किया है। थाना 3 के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि बीते दिनों चहार बाग में चोरी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ था। उसी मामले में पुलिस को आरोपित जादू वांछित था। मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से भी चोरी का सामान बरामद कर लिया है। आरोपित को रिमांड पर लेकर चोरी की और वारदातें हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। [metaslider id="5345"]   source link