ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 23 April 2021

पंजाब सरकार का बड़ा एलान , राज्य में 18 से 45 वर्ष तक आयु वालों का मुफ्त होगा टीकाकरण

covid-vaccination-vaccination-will-be-free-for-those-between-18-and-45-years-of-age-in-punjab
covid-vaccination-vaccination-will-be-free-for-those-between-18-and-45-years-of-age-in-punjab
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ (सनी ): कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान के तहत एक मई से 18 से 45 वर्ष की आयु वाले लोगों को सभी सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन की डोज मुफ्त लगाई जाएगी। वीरवार को कोरोना के रिव्यू को लेकर हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बात का एलान किया। कैप्टन ने कहा कि वीरवार को पंजाब को कोविशील्ड की चार लाख डोज मिल गई हैैं और जिलों में भेजी जा रही हैं। [metaslider id="1461"] कैप्टन ने रेमडेसिविर और टोसिलजुमांब दवाओं की कालाबाजारी की रिपोर्ट पर कहा कि इन दवाओं के लिए तय किए गए प्रोटोकोल का उचित ढंग से प्रचार किया जाना चाहिए। डब्ल्यूएचओ के अध्ययन ने यह साफ कर दिया है कि इनमें से बहुत सी दवाओं का मरीज की जान बचाने से कोई संबंध नहीं है। कैप्टन ने कहा कि ऐसी दवाओं की खरीद जारी रखनी चाहिए जिसका उपयोग मरीजों के लिए सहायक हो। यह दवाएं सरकारी अस्पतालों में मुहैया करवाई जाएं और जिन निजी अस्पतालों में इनका प्रयोग हो रहा है उन अस्पतालों की मदद भी करनी चाहिए। [metaslider id="9199"]   source link