ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 25 November 2024

पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के पिता को कोर्ट ने भेजा जेल

पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के पिता को कोर्ट ने भेजा जेल

जालंधर : पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के पिता की मुश्किलें बढ़ गई है। खबर है कि पिता कुलदीप खुराना को फिल्लौर कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गोराया में करीब 5 माह पहले लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात नायब तहसीलदार के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में कुलदीप खुराना पर ये कार्रवाई की गई है।

इस मामले में नायब तहसीलदार जगपाल सिंह ने आरोप लगाए थे कि वह जब अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे को कुलदीप खुराना ने उनसे गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इस दौरान उनके साथ मौजूद एक कर्मचारी ने इसकी वीडियो बना ली थी। इसके बाद पुलिसपुलिस ने कुलदीप खुराना के खिलाफ केस दर्ज किया था।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस कई बार उन्हें पकड़ने के लिए उनके घर गई थी पर मिले नहीं इसके बाद पुलिस को गत रात जानकारी मिली कि खुराना घर पर हैं। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया और फिल्लौर अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने उन्हें 14 दिन के लिए कपूरथला जेल भेज दिया है।