ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 16 June 2021

कांग्रेसी पार्षदों का पावरकाम के खिलाफ धरना, बोले- सीएम के आदेश के बावजूद नहीं हो रहा काम

congress-councilors-protest-against-powercom-in-jalandhar
congress-councilors-protest-against-powercom-in-jalandhar
[metaslider id="9199"] जालंधर : जालंधर सेंट्रल विधानसभा हलका के कई पार्षदों ने बुधवार को पावरकाम के शक्ति सदन में स्थित हेड क्वार्टर पर धरना प्रदर्शन किया। इन पार्षदों का आरोप है कि कई जगह पर घरों के ऊपर से निकलने वाली तारों के काम को शुरू करवाया गया है लेकिन यह काम बेहद ही धीमी गति से चल रहा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। विधायक विजेंद्र गिरी को लगातार लोगों से शिकायतें मिल रही हैं। पार्षद मनमोहन राजू, परम जाेत सिंह शैरी चड्ढा, कांग्रेस नेता जगजीत सिंह जीता समेत कई लोग धरने में शामिल हुए। पावरकाम ने सेंटर में कई काम करने हैं लेकिन बार-बार मांग के बावजूद भी काम शुरू करने में देरी की जा रही है। बिजली विभाग मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अधीन है लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारी काम में लापरवाही कर रहे हैं। वहीं पावरकाम के खिलाफ धरने में विधायक राजेंद्र बेरी भी पहुंचे। [metaslider id="1461"]     source link