ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 26 October 2026

CM भगवंत मान ने पीआरटीसी की 100 नई जूनियर बसों को दी हरी झंडी

CM भगवंत मान ने पीआरटीसी की 100 नई जूनियर बसों को दी हरी झंडी

पंजाब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पीआरटीसी की 100 नई जूनियर सरकारी बसों को हरी झंडी दिखाई। यह बसें ग्रामीण और छोटे शहरों वाले रूटों पर चलेंगी। इन रूटों पर बसों के चलने से रोजमर्रा के रोजगार और काम-धंधों पर जाने वालों को राहत मिलेगी। नई बसों से करीब 150 ड्राइवरों और कंडक्टरों को भी रोजगार मिलेगा।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आज पीआरटीसी के बेड़े में 100 'जूनियर' बसें शामिल की गई हैं। मुझे विश्वास है कि इससे गांवों को शहरों से जोड़कर कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यह हमारी सरकार की एक बेहतरीन पहल है। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन 100 बसों को हरी झंडी दिखाकर जनता की सेवा के लिए रवाना किया।