ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 17 October 2024

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान

पंजाब : मुख्यमंत्री भगवंत मान भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल अमृतसर में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने समस्त समाज को बधाई दी। इस मौके मुख्यमंत्री मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भगवान वाल्मिकी जी के जीवन से जुड़े संग्रह की शुरुआत की गई है, जिस पर 32 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इसमें कोई टिकट नहीं लगेगी और यह सभी के लिए नि:शुल्क होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने रामायण में जहां शांति, मानवता और सामाजिक मर्यादाओं को कायम रखने का संदेश दिया । आज उनका जन्मदिन पूरे विश्व में समाज द्वारा बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे आज इस पवित्र वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर आने का अवसर मिला।