ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 18 December 2020

चर्चित हाथरस कांड के चारों आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट की धारा लगी

Chargesheet filed, gang rape, murder, molestation and sections of SC-ST Act against four accused in the famous Hathras incident
Chargesheet filed, gang rape, murder, molestation and sections of SC-ST Act against four accused in the famous Hathras incident
[metaslider id="5345"] लखनऊ (सनी ): कोरोना संक्रमण काल में भी उत्तर प्रदेश को बेहद चर्चा में लाने वाले हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के बूलगढ़ी गांव में दलित युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मृत्यु के मामले की जांच कर रही सीबीआइ की टीम ने लम्बी पड़ताल के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। [metaslider id="711"] हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के बूलगढ़ी गांव के बेहद चर्चित कांड में सीबीआइ ने शुक्रवार को आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। सीबीआइ की टीम की ओर से जांच अधिकारी सीमा पाहूजा ने चार्जशीट दाखिल की। इस केस में पीड़िता के भाई की ओर से ही एफआइआर दर्ज कराई गई थी। हाथरस मामले में दाखिल चार्जशीट में चारों आरोपितों के खिलाफ सीबीआइ ने सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, छेड़छाड़ और एससी-एसटी की धारा में केस बनाया है। अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंडीर ने बताया कि चारों आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। [metaslider id="9199"]   source link