ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 04 November 2024

पंजाब में विधानसभा उपचुनाव की तारीखों में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगा मतदान

पंजाब में विधानसभा उपचुनाव की तारीखों में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगा मतदान

पंजाब : पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार चुनाव कमिशन ने पंजाब में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया है। मिली जानकारी के अनुसार, अब ये उप चुनाव 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को होंगे। बताया या रहा है कि नतीजे उसी तारीख यानी कि 23 नवंबर को आएंगे।

जानकारी के मुताबिक, त्योहार के वजह से इलेक्शन कमिशन ने वोटिंग की तारीख में बदलाव किया है। चुनाव कमिशन ने कहा कि पहले दिवाली की छुट्टियां चल रही था और आगे गुरुपर्व है, जिसको लेकर उप चुनाव की तारीख में बदलाव किया है। इसी के चलते अब उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए और समय मिल जाएगा।बता दें कि पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं, जिनमें बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और हॉट सीट गिद्दड़बाहा है।