ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 22 December 2022

कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, PM मोदी ने की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग

Central government alert regarding Corona's new variant BF.7 infection, PM Modi holds high-level review meeting
Central government alert regarding Corona's new variant BF.7 infection, PM Modi holds high-level review meeting
[metaslider id=24944] नई दिल्ली : कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। PM मोदी ने गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति और इससे संबंधित पहलुओं को लेकर एक हाईलेवल रिव्यू मीटिंग की। यह बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया की बुधवार को ली गई उच्च स्तरीय बैठक के ठीक दूसरे दिन हुई है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय वर्चुअल समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमेश्वरन अय्यर समेत अन्य लोगों में शामिल थे।उम्मीद जताई जा रही है इस एहम बैठक के बाद सरकार जरुरी गाइडलाइंस जारी कर सकती है। [metaslider id=25498]