ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 01 June 2021

सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद, पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला

cbse-submits-class-12-assessment-formula-in-supreme-court
cbse-submits-class-12-assessment-formula-in-supreme-court
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पीएम मोदी की की अध्यक्षता में बैठक में बड़ा फैसला हुआ है। इसमें 12वीं की बोर्ड परीक्षा फैसला रद कर दी गई है। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान, निर्मला सीतारमण एवं शिक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 12 वीं कक्षा की सीबीएसई परीक्षा रद करने का फैसले पर पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमारी प्राथमिकता है। उस पहलू पर कोई समझौता नहीं होगा। छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच चिंता खत्म होनी चाहिए। छात्रों को ऐसी तनावपूर्ण स्थिति में परीक्षा देने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। [metaslider id="1461"] सरकार ने बयान जारी कर कहा कि पिछले साल की तरह यदि कुछ छात्र परीक्षा देने की इच्छा रखते हैं, तो स्थिति अनुकूल होने पर सीबीएसई द्वारा उन्हें ऐसा विकल्प प्रदान किया जाएगा। कोविड के कारण अनिश्चित परिस्थितियों और हितधारकों से प्राप्त प्रतिक्रिया को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। सीबीएसई कक्षा 12 के छात्रों के रिजल्ट को समयबद्ध तरीके से अच्छी तरह से परिभाषित उद्देश्य मानदंडों के अनुसार संकलित करने के लिए कदम उठाएगा। [metaslider id="5345"]     source link