ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 08 April 2021

जालंधर में कार व कैंटर में भीषण टक्कर, कार चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

car-rams-into-truck-near-jalandhar-cantt-driver-injured
car-rams-into-truck-near-jalandhar-cantt-driver-injured
[metaslider id="711"] जालंधर कैंट (सनी ): वीरवार सुबह तड़के जालंधर छावनी में भयंकर हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। फगवाड़ा रोड पर जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के नजदीक तेज रफ्तार कार एक खड़े कैंटर से टकरा गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है लेकिन उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। [metaslider id="9199"] सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुँच गयी। मिली जानकारी के अनुसार राजपुरा निवासी जेसीओ सरबजीत सिंह जम्मू में कोई सरकारी काम पूरा करने के बाद अपनी कार में राजपुरा लौट रहे थे। जब वह जालंधर छावनी के पास पहुंचे तो उन्हें झपकी आ गई। इस कारण कार वहां खड़े कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का ड्राइवर की तरफ वाला हिस्सा कैंटर में फस गया। सरबजीत सिंह के भाई ने बताया कि उनके बड़े भाई ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए कैंट मिलिट्री अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। [metaslider id="5345"]   source link