ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 30 March 2021

पंजाब में नाईट कर्फ्यू व पाबंदियां 10 अप्रैल तक जारी रहेंगी , कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जारी किये आदेश

capt-amrinder-singh-extends-covid-curbs-in-punjab-till-april10
capt-amrinder-singh-extends-covid-curbs-in-punjab-till-april10
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगाई गई पाबंदियों को 10 अप्रैैल तक बढ़ा दिया है। पहले 31 मार्च तक प्रतिबंध लगाया गया था। राज्य में स्कूल-कालेज 10 अप्रैल तक नहीं खोले जा सकेंगे। नाइट कर्फ्यू भी जारी रहेगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह फैसला मंगलवार को कोविड मामलों की समीक्षा करते हुए लिया। [metaslider id="9199"] पंजाब में बढ़ रहे कोविड मामलों पर चिंता जताते हुए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्य सचिव विनी महाजन को टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों के साथ व्यस्त मार्केट क्षेत्रों में टीकाकरण शुरू करने के लिए जरूरी निर्देश जारी करने के लिए कहा। [metaslider id="5345"]   source link