ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 18 October 2024

करवा चौथ पर पत्नियों के लिए गिफ्ट खरीदना हुआ महंगा, सोने का दाम पहुंचा आसमान पर

करवा चौथ पर पत्नियों के लिए गिफ्ट खरीदना हुआ महंगा, सोने का दाम पहुंचा आसमान पर

नई दिल्ली : रविवार यानी 20 अक्टूबर 2024 को देशभर में करवा चौथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास मौके पर पति अपनी पत्नियों के लिए सोने के गहने खरीदने की प्लानिंग कर रहे होंगे, लेकिन सर्राफा बाजार में सोने की बढ़ती कीमतों ने इस प्लान पर पानी फेर दिया है। करवा चौथ से ठीक पहले सोने की कीमतों में तेज उछाल आया है, जिसके चलते अब सोने के गहने खरीदना काफी महंगा हो गया है। जिसके चलते बड़े सोने के तोहफे का इंतजार कर रही पत्नियों की ख्वाहिश पर पानी फिर सकता है।

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा ताजा खरीदारी के चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में दिसंबर डिलीवरी के सोने के अनुबंध की कीमत 183 रुपये बढ़कर 76,847 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसी तरह, चांदी की कीमतें भी वायदा बाजार में 349 रुपये की तेजी के साथ 91,834 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं