ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 19 October 2024

खाई में गिरी पंजाब के स्कूल स्टूडेंट्स की बस

खाई में गिरी पंजाब के स्कूल स्टूडेंट्स की बस

पंजाब : खबर है कि पंजाब के एक स्कूल की बस गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि बच्चों सहित 48 लोग बस में सवार थे। इस घटना के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस पंजाब के मालेरकोटला स्थित ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है, जो पंचकूला घूमने आए थे। जब वह पंचकूला के टिकरतला नजदीक पहुंचे तो तेज रफ्तार बस के कारण उक्त हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल बच्चों को बस से बाहर निकाल तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलाल घायलों को सैक्टर 6 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।