ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 27 January 2024

पंजाब में घर का नक्शा बनाना हुआ आसान, सरकार लोगों को देने जा रही ये बड़ी राहत

building-a-house-has-become-easy-in-punjab
building-a-house-has-become-easy-in-punjab
पंजाब : पंजाब सरकार शहरी लोगों को बड़ी राहत देने जा रही है। सरकार ने घर बनाने संबंधी कुछ नियमों में संशोधन किया है। लोगों को अब मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा और न ही समय की बर्बादी होगी। ऐसे में लोगों को अधिकारियों व दफ्तरों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। पंजाब सरकार ने राहत देते हुए आर्किटेक्ट को ही सीधे तौर पर नक्शे बनाने की जिम्मेदारी सौंप दी है। अब 500 वर्ग गज तक के रिहायशी इमारतों के नक्शों को मंजूरी स्वयं आर्किटेक्ट द्वारा दी जाएगी जिससे समय की बचत की जा सकेगी। जानकारी के लिए बता दें कि मालिक व आर्किटेक्ट द्वारा घर बनाने संबंधी नक्शे को लेकर स्व-घोषणा पत्र तैयार किया गया है जिसमें कुछ शर्ते दर्ज होंगी जिसमें यह भी स्पष्ट किया जाएगा हस्ताक्षर होने के बाद जो भी घर बनाने संबंधी दस्तावेज अपलोड किए गए हैं वह नियमों के अनुसार हैं। वहीं बता दें कि राज्य के शहरी क्षेत्र 90 प्रतिशत से अधिक रिहायशी मकान या घर 500 वर्ग गज से कम है।