ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 17 April 2021

सोढल फाटक पर दर्दनाक हादसा , लापरवाही ने ली युवक की जान , बंद फाटक के नीचे से निकाल रहा था बाइक

bike-rider-coming-from-under-closed-gate-crushed-to-death-by-the-train
bike-rider-coming-from-under-closed-gate-crushed-to-death-by-the-train
[metaslider id="711"] जालंधर (हरदीप सिंह ) : जालंधर के सोढ़ल फाटक पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा युवक की लापरवाही से हुआ। एक बाइक सवार युवक बंद रेलवे फाटक के नीचे से गुजर रहा था कि अचानक सामने से ट्रेन आ गई और उसकी ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई। लोगों ने बताया ट्रेन आने के वक्त उसको रुकने के लिए आवाज भी लगाते रहे लेकिन कान में हेडफोन होने की वजह से वह इसे न सुन सका, और ये हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही GRP के अफसर मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान नंगल सलेमपुर के गुरमेल सिंह के रूप में हुई है।   सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचे ASI हीरा लाल ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुआ है। यह व्यक्ति फाटक बंद होने के बावजूद उसके नीचे से निकलकर दूसरी तरफ जा रहा था और तभी ट्रेन आ गई। पुलिस ने युवक के कान में लगे हेडफ़ोने भी बरामद कर लिए है। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। [metaslider id="1461"] वहां लोगों की एक बड़ी लापरवाही भी देखने को मिली , हादसे के बाद भी कुछ लोग बंद फाटक के नीचे से निकलते नज़र आये। जबकि ऐसे हादसों से कुछ सीखने की जरूरत होती है, ताकि ऐसी गलती दोबारा न हो ,और न ही ऐसे हादसे दोबारा हो सके। [metaslider id="5345"]