ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 21 May 2021

बड़ी खबर , माेगा में एयरफोर्स का विमान हुआ क्रैश , धमाके के साथ लगी आग, पायलट की मौत

airforce-plane-falls-in-moga-of-punjab-and-explosion-with-fire
airforce-plane-falls-in-moga-of-punjab-and-explosion-with-fire
[metaslider id="711"] मोगा : पंजाब के मोगा से बड़ी खबर आ रही है। शहर के पास भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 विमान गिर गया। हादसे में पायलट की मौत हो गई । शहर से करीब 28 किलोमीटर दूर बाघापुराना से मुदकी रोड स्थित गांव लंगेयाना नवां व पुराने के बीच खाली पड़े प्लाट में वीरवार मध्य रात्रि सेना का जहाज तेज धमाके के साथ गिर पड़ा। जहाज के गिरते ही चारों तरफ आग ही आग फैल गई। वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार, विमान नियमित प्रशिक्षण उडा़न पर था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विमान के पायलट ने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन छलांग लगाते समय विमान के किसी भारी उपकरण के टकराने से पायलट की मौत हो गई। सेना की एंबुलेंस खेत में मिले पायलट के शव को ले गई। सेना ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है। विमान में धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो हर तरफ आग ही आग दिखाई दे रही थी। विमान के पिछले हिस्से से पता चला कि यह वायुसेना का विमान है। सूचना मिलने पर बाघापुराना के डीएसपी जसविंदर सिंह, एचएचओ हरमनजीत सिंह भी घटना स्थल पर पहुँच गए। [metaslider id="5345"]     source link