ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 31 December 2025

प्रशासनिक फेरबदल : जालंधर के डीसीपी नरेश डोगरा का हुआ तबादला

प्रशासनिक फेरबदल : जालंधर के डीसीपी नरेश डोगरा का हुआ तबादला

जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशों के तहत जालंधर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जालंधर के डीसीपी नरेश डोगरा का तबादला कर उन्हें एआईजी स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), फाजिल्का की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बता दे जालंधर में अपनी तैनाती के दौरान नरेश डोगरा ने कई संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल मामलों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत किया और अपराध नियंत्रण में अहम योगदान दिया।

तबादले के बाद नरेश डोगरा ने कहा कि विभाग द्वारा उन्हें सौंपी गई नई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब में संगठित अपराध, नशा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई कर अपराध पर प्रभावी नकेल डाली जाएगी।