ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 19 October 2025

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पति राघव चड्ढा के घर गूंजी किलकारी , बेटे का हुआ जन्म

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पति राघव चड्ढा के घर गूंजी किलकारी , बेटे का हुआ जन्म

नेशनल न्यूज़ : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा के घर किलकारी गूंजी है। कपल के घर एक बेटे का जन्म हुआ है। दिवाली जैसे खास मौके पर यह खुशखबरी उनके परिवार और फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में परिणीति ने अपने बेटे को जन्म दिया। 

राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने इस खुशी को सबसे पहले सोशल मीडिया के ज़रिए साझा किया। उन्होंने एक प्यारा सा पोस्ट लिखकर बताया कि उनके घर बेटा हुआ है।

फैंस ने दी जमकर बधाई

जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस ने सोशल मीडिया पर कमेंट और पोस्ट्स के ज़रिए अपने चहेते कपल को शुभकामनाएं दीं। लोगों ने लिखा — “दिवाली का सबसे प्यारा तोहफा!”, “बधाई हो मम्मी-पापा”, और “प्यारे नन्हे मेहमान को ढेर सारा प्यार।”