ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 19 July 2025

आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

पंजाब : पंजाब की मशहूर गायिका और खरड़ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए साझा की, जिसमें उन्होंने राजनीति से दूरी बनाने का ऐलान किया।

बता दे कि अनमोल गगन मान ने अपने बयान में कहा कि, “मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फ़ैसला कर लिया है। विधानसभा अध्यक्ष को मेरा इस्तीफा सौंप दिया गया है और मैं अनुरोध करती हूं कि इसे स्वीकार किया जाए।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय उन्होंने सोच-समझकर और निजी कारणों के चलते लिया है।

अपने भावनात्मक संदेश में अनमोल गगन मान ने आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि, “मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी और राज्य को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाएगी।”