ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 21 March 2025

आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को बनाया पंजाब का नया प्रभारी

आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को बनाया पंजाब का नया प्रभारी

चंडीगढ़: दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अब वे पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के इंचार्ज होंगे। इसका मतलब है कि वे पंजाब में पार्टी के काम को देखेंगे। सतेंद्र जैन को सह प्रभारी बनाया गया है. अरविंद केजरीवाल ने अपने सबसे भरोसेमंद मनीष सिसौदिया को प्रभार सौंपा है, जिनके पास मंत्रालय चलाने का 10 साल का अनुभव है। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान सांसद संजय सिंह राज्य के प्रभारी बनाए गए थे, जबकि सह प्रभारी राघव चड्ढा थे। दोनों के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ी जीत मिली थी।